जिस खालिस्तान के कारण इंदिरा गांधी की हत्या हुई, उसी के पक्ष में बयान दे रहे गहलोत ने दिया बयान, BJP ने साधा निशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 25, 2023, 02:35 PM IST

Ashok Gehlot: राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर में एक बयान दिया। उन्होंने हिंदू मुस्लिम कर देश में माहौल खराब करने के लिए भाजपा को दोषी ठहराया और कहा कि हिंदू-मुस्लिम के कारण खालिस्तान की मांग उठ रही है।

Ashok Gehlot: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने अशोक गहलोत पर खालिस्तान के पक्ष में बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा है जिस खालिस्तान के कारण इंदिरा गांधी की हत्या हुई, उसी खालिस्तान के पक्ष में कांग्रेस के एक सिटिंग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया है।

Sambit Patra

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा

भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए पात्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अपने घोषणापत्र में किए गए वादे को पूरा किया होता तो आज अशोक गहलोत को खालिस्तान और राहुल गांधी को हमास का समर्थन नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कई वादे किए थे लेकिन 'कुछ नहीं हुआ'। पात्रा ने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अशोक गहलोत खालिस्तान और राहुल गांधी एवं कांग्रेस हमास का समर्थन कर रहे हैं।

End of Feed