समालखा में संघ का महामंथन: शताब्दी वर्ष के एजेंडे पर 1400 प्रतिनिधि एक मंच पर

हरियाणा के समालखा स्थित पट्टीकल्याणा के माधव सृष्टि परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हो गई।

13 से 15 मार्च तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से करीब 1400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।बैठक का उद्घाटन सरसंघचालक Mohan Bhagwat और सरकार्यवाह Dattatreya Hosabale ने किया। शुरुआत में विभिन्न क्षेत्रों के दिवंगत व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद सरकार्यवाह ने संघ का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

rss

समालखा में संघ का महामंथन

सह सरकार्यवाह C. R. Mukunda ने मीडिया को बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में चल रहे कार्यक्रमों को समाज से उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संगठन विस्तार के साथ-साथ समाज की ‘सज्जन शक्ति’ को सामाजिक सद्भाव और समरसता के लिए संगठित करना प्रमुख लक्ष्य है।

End of Feed