राम मंदिर पर सपा Vs भाजपा, प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को लेकर छिड़ा घमासान; जानें सारा माजरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 23, 2023, 09:16 PM IST

BJP Vs SP On Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी बीच भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सपा को प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण न भेजा जाए। जिसे लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है और शिवपाल यादव ने पलटवार किया है।

Ram Mandir News: कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में समाजवादी पार्टी को आमंत्रण न भेजने की अपील ट्रस्ट से की है। इस पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पलटवार किया और कहा कि जमीन पर कब्जा करने वाले ऐसे ही बयान देंगे। दरअसल, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने शनिवार को जारी अपने वीडियो में कहा कि मैं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से निवेदन करूंगा कि वह हर सनातनी, जिसकी भगवान श्रीराम में अगाध आस्था है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल में हो, आप उसको जरूर बुलाएं, लेकिन, समाजवादी पार्टी जैसे राम भक्तों की हत्यारी और आज तक समाजवादी पार्टी के जिन लोगों ने माफी नहीं मांगी है, ऐसे लोगों को मंदिर बुलाना तो दूर, अगर मंदिर आ भी जाएं तो इन्हें घुसने न दिया जाए और जब तक माफी न मांगें तब तक इन पर अयोध्या आने पर बैन लगा दिया जाए।

Samajwadi Party Vs BJP On Ram Mandir

22 जनवरी को अयोध्या में होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा।

22 जनवरी को अयोध्या में होगी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

पाठक ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम की जन्मस्थली पर बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के इस कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पहुंच रहे हैं। यह अयोध्या के महत्व को दर्शाता है। अयोध्या का महत्व यह भी दर्शाता है कि जिस प्रकार देश के तमाम राजनीतिक दल जो कभी मंदिर न बनने पाए, इसको लेकर तमाम अड़ंगे लगाते थे, मंदिर के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक अपने वकील खड़े करवाते थे, यह लोग जिस प्रकार परिहास बनाते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे। कुछ लोग कहते थे कि मंदिर की आवश्यकता क्या है, वहां तो अस्पताल बना देना चाहिए, मंदिर से क्या किसी को रोटी मिलती है।

End of Feed