रामपुर की एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सेना पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में बरी कर दिया है। यह मामला भाजपा विधायक आकाश सक्सेना द्वारा 30 जून 2017 को दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आजम खान ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
रामपुर की एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खान को दी राहत।(फोटो सोर्स: PTI)
फिलहाल जेल में ही बंद रहेंगे आजम खान
अदालत ने गुरुवार को अपना फैसला सुनाते हुए आजम खान को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। फैसले के बाद समर्थकों के बीच राहत की भावना दिखी, लेकिन इसके बावजूद आजम खान की रिहाई फिलहाल संभव नहीं है।
किस मामले में जेल में बंद हैं आजम खान?
दरअसल, आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दो पैनकार्ड मामले में जेल में बंद हैं। इस केस में दोनों की न्यायिक हिरासत जारी है, इसलिए विवादित टिप्पणी मामले में बरी होने के बावजूद वे जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। अदालत का यह फैसला आजम खान के लिए एक बड़ी कानूनी राहत है, लेकिन पैनकार्ड मामले में अगली सुनवाई और फैसला आगे की राह तय करेगा।
