Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। 82 साल के पूर्व मुख्यमंत्री को कई दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक
Haryana | Former UP CM & Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav admitted to Medanta hospital in Gurugram(File… t.co/UiDc5sXL6W
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव
सूत्रों ने बताया कि उन्हें गंभीर स्थिति के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी मेडिकल कंडीशन गंभीर बताई जा रही है। वह वर्तमान में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में हैं। सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है, क्योंकि वहां उनका रूटीन चेकअप भी होता है। जुलाई 2021 में मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई,मैं… t.co/FRbhsjsQFn
— ANI (@ANI) Oct 2, 2022
मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।
