सपा ने दिया UP के लोगों को 'गाली' देने वाली द्रमुक का साथ, बिना नाम लिए अखिलेश पर बरसे पीएम मोदी, बताया नारी विरोधी

PM Modi on Samajwadi Party: पीएम मोदी ने खासकर सपा पर हमलावर होते हुए कहा, संसाधनों की बंदरबांट करने वाले जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई है, उन्हें उत्तर प्रदेश की यह प्रगति पसंद नहीं आ रही है।

PM Modi in Hardoi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कहा कि समाज को बांटने और तोड़ने की ख्वाहिश रखने वाली नारी विरोधी सपा उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक जैसी पार्टी के साथ खड़ी हुई और विधेयक का विरोध किया। पीएम मोदी ने हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण अपराध और जंगल राज को उत्तर प्रदेश की पहचान बना दिया था और उत्तर प्रदेश के माफिया पर फिल्में बनती थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का देशभर में उदाहरण दिया जाता है।

PM Modi

पीएम मोदी के निशाने पर समाजवादी पार्टी

सपाइयों को पसंद नहीं आ रही यूपी की तरक्की- पीएम मोदी

उन्होंने खासकर सपा पर हमलावर होते हुए कहा, संसाधनों की बंदरबांट करने वाले जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई है, उन्हें उत्तर प्रदेश की यह प्रगति पसंद नहीं आ रही है। वह एक बार फिर उत्तर प्रदेश को पुराने दौर में धकेलना चाहते हैं। वह एक बार फिर समाज को बांटना और तोड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने का ठीकरा भी सपा के सिर फोड़ते हुए कहा, समाजवादी पार्टी विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। अभी बीते दिनों देश में एक बार फिर सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का असली चेहरा देखा।

End of Feed