सलमान खान केस: फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, 6 दिनों से गांव में डेरा जमाए बैठी थी पुलिस

आरोपी को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

Salman Khan house firing case: अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर पिछले महीने हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय हरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह हरियाणा के फतेहाबाद का निवासी है। मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम को आरोपी को उसके गृहनगर से गिरफ्तार किया।

salman khan

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामला

आज अदालत में पेशी

उन्होंने बताया कि सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर में बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में स्थित सलमान खान के आवास के बाहर 14 अप्रैल को दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली चलाई और फिर मौके से फरार हो गए थे। अधिकारी ने बताया कि बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

End of Feed