'रोज किया जा रहा बदनाम...', फिल्म 'काला हिरण' पर रोक के लिए अदालत पहुंचे सलमान खान, दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स से मांगा जवाब

Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy: फिल्म 'काला हिरण' की रिलीज और इसके ट्रेलर पर रोक लगाने की मांग को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 19 जून को होगी।

Salman Khan Kala Hiran Movie Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी और उनके पुराने विवादों से प्रेरित बताई जा रही फिल्म 'काला हिरण' को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने की मांग को लेकर सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर अदालत में सुनवाई शुरू हो चुकी है। हाईकोर्ट की जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की सिंगल बेंच इस संवेदनशील मामले की सुनवाई कर रही है।

Salman Khan Kala Hiran movie controversy

सलमान खान की याचिका पर 19 जून को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई (फाइल फोटो)

'मेरे नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल'- सलमान के वकील

अदालत में सलमान खान (salman khan delhi high court) का पक्ष रखते हुए उनके वकील निजाम पाशा ने कहा कि हाई कोर्ट ने पहले ही सलमान खान के 'पर्सनैलिटी राइट्स' (व्यक्तित्व के अधिकार) को सुरक्षित रखा है। इसके तहत सलमान खान की छवि, उनकी तरह दिखने और उनकी पहचान से जुड़े किसी भी पहलू का व्यावसायिक इस्तेमाल बिना अनुमति के नहीं किया जा सकता।

End of Feed