हिंदुओं के खिलाफ SP के मौर्य की 'बदजुबानी' पर गर्माए संत! चेताया- बाज न आए तो हमें मुंह पर पोतनी पड़ेगी कालिख

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 06:58 AM IST

दरअसल, मौर्य बोले थे, ‘‘हिंदू एक धोखा है...RSS चीफ भागवत ने दो बार कहा है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह जीने का तरीका है। PM मोदी ने भी कहा है कि हिंदू कोई धर्म नहीं है...जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होती, पर अगर मौर्य यही कहता है तो इससे अशांति पैदा होती है...।’’

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिंदू धर्म को ‘‘धोखा’’ बताने पर संत समाज गर्माया है। मंगलवार (26 दिसंबर, 2023) को कड़ा आक्रोश जाहिर करते हुए कई संतों ने उन्हें चेताया कि वह अपनी जुबान पर लगाम लगाएं नहीं तो उनका मुंह काला कर दिया जाएगा।

sadhu

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

चर्चाओं में बने रहने के लिए ऐसे बयान देने का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि अगर मौर्य ऐसी टिप्पणियां करने से बाज नहीं आए तो संत समाज को उनका मुंह काला करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

End of Feed