Sadhguru Consecrates: सद्गुरु सन्निधि बेंगलुरु में सद्गुरु ने की 21 फीट ऊंचे नंदी और 54 फीट के महाशूल की प्राण प्रतिष्ठा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2024, 07:23 PM IST

Sadhguru Consecrate: दिन भर चलने वाले पारंपरिक उत्सवों में सद्गुरु सन्निधि क्षेत्र के स्थानीय समुदायों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली, जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन और रंगीन संक्रांति जथरे शामिल हैं।

Sadhguru Consecrate News: सद्गुरु सन्निधि, बेंगलुरु में आदियोगी और नागा मंदिर के साथ अब नंदी और महाशूल के दर्शन भी लोगों के लिए खोल दिए गए हैं, सोमवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, सद्गुरु ने बेंगलुरु के पास चिक्कबल्लापुर स्थित सद्गुरु सन्निधि में शिव के त्रिशूल-महाशूल और ध्यानमय अवस्था के प्रतीक नंदी की प्राण प्रतिष्ठा की।

Sadhguru Consecrate

इस अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए

इस अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग एकत्र हुए अब 112 फीट की आदियोगी प्रतिमा के साथ 21 फीट ऊंचे नंदी और 54 फीट महाशूल भी सद्गुरु सन्निधि परिसर की सुंदरता और शोभा बढ़ाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिभागियों ने नंदी को तेल का अर्पण किया। इसके बाद नए पवित्र स्थानों को सार्वजनिक दर्शन के लिए भी खोल दिया गया।

End of Feed