​निर्वासित भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर कर रहे हैं अमेरिकी सरकार से बातचीत...जानिए एस जयशंकर ने संसद में क्या-क्या कहा

अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज संसद में बयान दिया, क्या-क्या कहा जानिए।

S Jaishankar Statement on Deportation of Indians: अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज राज्यसभा में बयान दिया। अमेरिका से निर्वासित भारतीय नागरिकों पर राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि अगर वे विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो अपने नागरिकों को वापस ले लें। साथ ही कहा कि भारतीयों के साथ बुरे बर्ताव को लेकर अमेरिकी सरकार से बातचीत की जा रही है।

S Jaishankar

एस जयशंकर

यह सभी देशों का दायित्व है...

उन्होंने कहा, यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो वे अपने नागरिकों को वापस लें। यह नीति केवल एक देश पर लागू नहीं है। निर्वासन की प्रक्रिया कोई नयी नहीं है, यह कई वर्षों से है। जयशंकर ने अमेरिका से अब तक भारत निर्वासित किए गए लोगों के आंकड़े भी सदन के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि साल 2009 में 734, साल 2010 में 799, साल 2011 में 597, साल 2012 में 530 भारतीयों को निर्वासित किया गया। उन्होंने इस संबंध में 2024 तक के आंकड़े साझा किए।

End of Feed