कुछ समस्याओं की जड़ें अतीत से जुड़ी हैं, इनमें से कुछ का समाधान निकाल लिया है, कुछ में थोड़ा समय लगेगा: जयशंकर

  • Written by: मनीष यादव
  • Updated Apr 3, 2024, 07:11 AM IST

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिनकी जड़ें अतीत से जुड़ी हैं। मौजूदा सरकार इनमें से कई मुद्दों का समाधान कर चुकी है जबकि कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनमें थोड़ा और समय लगेगा। उन्होंने कांग्रेस की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं।

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की विदेश नीति को लेकर कांग्रेस को घेरा है। अहमदाबाद में गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि एक वह भी समय था जब भारत के प्रधानमंत्री 'चाइना फर्स्ट' की बात करते थे लेकिन आज 'इंडिया फर्स्ट' की बात होती है। आज कई ऐसे मुद्दे हैं जिनकी जड़ें अतीत से जुड़ी हैं। मौजूदा सरकार इनमें से कई मुद्दों का समाधान कर चुकी है जबकि कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिनमें थोड़ा और समय लगेगा। विदेश मंत्री ने कहा कि पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने के पक्ष में नहीं थे लेकिन नेहरू ने उनकी बात नहीं मानी।

s jaishankar

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर।

कुछ मुद्दों को सुलझाने में थोड़ा और समय लगेगा-विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा कि 'यहां तक कि पाकिस्तान के मामले में मुझे लगता है कि लोग जानते हैं कि सरदार पटेल कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने के पक्ष में नहीं थे। संयुक्त राष्ट्र में मौजूद एक जज की मानसिकता के बारे में वह जानते थे। लेकिन हम कश्मीर के मसले को लेकर यूएन में गए। वहां जाने पर हम पर युद्धविराम के लिए दबाव पड़ा। आज जब हम अपनी सीमाओं के बारे में बात करते हैं तो कुछ लोग इसे दोबारा तय करने की बात करते हैं। हमारी सीमाएं आज भी हमारी सीमाएं हैं। उनके बारे में हमें कोई संदेह नहीं करना चाहिए। लेकिन मुद्दा अतीत में जो हुआ उसे लेकर है। हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में अतीत से जुड़े कई मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की है। इनमें से कुछ मुद्दों का समाधान सफलतापूर्वक निकल गया है जबकि कुछ थोड़ा और समय लगेगा।'

End of Feed