Khalistan row : 'हमसे समान आचरण की उम्मीद न करे कनाडा', निज्जर हत्या की कथित साजिश मामले में जयशंकर बोले

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2023, 10:45 AM IST

Khalistan row: अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश का मामला भी सामने आया है। अमेरिका का दावा है कि पन्नू की कथित हत्या की साजिश में एक भारत का एक अधिकारी शामिल है। अमेरिका ने इस बारे में कुछ जानकारी भारत सरकार को दी है।

S Jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा को एक बार फिर आईना दिखाया है। कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कथित भारतीय संलिप्तता का आरोप लगाया है लेकिन भारत की मांग के बावजूद वह इस संलिप्तता को बताने के लिए अब तक कोई सबूत या तथ्य पेश नहीं कर पाया है। विदेश मंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 'जहां तक कनाडा का सवाल है, हमें कोई विशेष सबूत या जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। इसलिए दो देशों के समान आचरण का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि एक ने जानकारी दी है और दूसरे ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी।’

s jaishankar

जयशंकर ने कहा- कनाडा के साथ अमेरिका जैसा व्यवहार नहीं कर सकते।

पन्नू की कथित हत्या की साजिश में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप

बता दें कि अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की कथित हत्या की साजिश का मामला भी सामने आया है। अमेरिका का दावा है कि पन्नू की कथित हत्या की साजिश में भारत का एक अधिकारी शामिल है। अमेरिका ने इस बारे में कुछ जानकारी भारत सरकार को दी है। अमेरिका से मिली इस जानकारी पर गौर करने के लिए भारत ने एक जांच समिति का गठन किया है। भारत ने कहा कि इस जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही वह इस मामले को संज्ञान में लेगा और जरूरी कार्रवाई करेगा।

End of Feed