पाकिस्तान ने कुछ 'गड़बड़' की तो उससे कड़ाई से निपटेंगे, PoK पर भाजपा और देश का रुख एक जैसा-जयशंकर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 4, 2024, 05:24 PM IST

Jaishankar on PoK: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को तिरूवनंतपुरम में कहा कि पाकिस्तान को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात वहां से निकलने वाला आतंकवाद है। वहां से यदि कुछ अवांछित होता है तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।

Jaishankar on PoK: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, यह राय केवल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नहीं बल्कि पूरे देश का है। यह बात विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को तिरूवनंतपुरम में कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात वहां से निकलने वाला आतंकवाद है। वहां से यदि कुछ अवांछित होता है तो उससे कड़ाई से निपटा जाएगा।

S jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

पीओके भारत का अभिन्न हिस्सा है-जयशंकर

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'पीओके के मामले में देश का एक रुख है, किसी पार्टी का नहीं। देश के संसद ने पीओके पर एकमत से निर्णय से लिया है। इस रुख को देश की सभी पार्टियों का समर्थन मिला है। हम यह कभी मान नहीं सकते कि पीओके भारत का हिस्सा नहीं है। यही हमारा रुख है।'

End of Feed