'भारत हमेशा अपना फैसला खुद लेगा...', UN के मंच से जयशंकर ने ट्रंप के एकतरफा फैसलों का दिया करारा जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन के मंच से ट्रंप टैरिफ पर भारत का रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत किसी देश के दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि भारत अपने विकल्प का चुनाव करने की स्वतंत्रता हमेशा कायम रखेगा और यह समकालीन विश्व में तीन प्रमुख सिद्धांत 'आत्मनिर्भरता', 'आत्मरक्षा' और 'आत्मविश्वास पर आगे बढ़ रहा है।

S Jaishankar In UN: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अपने विकल्प का चुनाव करने की स्वतंत्रता हमेशा कायम रखेगा और यह समकालीन विश्व में तीन प्रमुख सिद्धांत 'आत्मनिर्भरता', 'आत्मरक्षा' और 'आत्मविश्वास पर आगे बढ़ रहा है। जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें उच्चस्तरीय सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत के लोगों की ओर से नमस्कार।’’

jaishanakar trump news

यूएन में जयशंकर ने अमेरिका की नीतियों पर प्रतिक्रिया दी।(फोटो सोर्स: AP)

वैश्विक नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत समकालीन विश्व में तीन प्रमुख सिद्धांत 'आत्मनिर्भरता', 'आत्मरक्षा' और 'आत्मविश्वास पर आगे बढ़ रहा है।

End of Feed