Hardeep Singh Nijjar Killing: कनाडा में 3 भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले?

S Jaishankar on Canada: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, कनाडा में सत्तारूढ़ दल के पास संसद में बहुमत नहीं है और कुछ दल खालिस्तान समर्थक नेताओं के भरोसे हैं। उन्होंने कहा, कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का एक वर्ग वोट बैंक बन गया है और भारत के खिलाफ एक लॉबी तैयार कर रहा है।

S Jaishankar: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में कनाडा में तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शनिवार को जयशंकर ने कहा कि कनाडा में जो कुछ भी हो रहा है वह ज्यादातर वहां की आंतरिक राजनीति के कारण है और इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है। कनाडा में सत्तारूढ़ दल के पास संसद में बहुमत नहीं है और कुछ दल खालिस्तान समर्थक नेताओं के भरोसे हैं। उन्होंने कहा, कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का एक वर्ग वोट बैंक बन गया है और भारत के खिलाफ एक लॉबी तैयार कर रहा है। दरअसल, जयशंकर ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भारत की आलोचना क्यों कर रहे हैं।

S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर

बता दें, कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने शुक्रवार को अलबर्टा के एडमॉनटन शहर से तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया था। कनाडा पुलिस की ओर से तीनों की पहलचान करन बराड़, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद कनाडा की ओर से आरोप लगाया गया है कि इन तीनों आरोपियों को भारत सरकार की ओर से हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए निर्देश मिले थे।

End of Feed