रास लफान की घटना पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख, बोले-पीड़ित परिवारों तक पहुंचा रहे हर संभव मदद

कतर के गैस फील्ड रास लफान औद्योगिक शहर में रविवार को हुए विस्फोट में 12 भारतीयों सहित 13 लोगों की मौत हुई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि बीती रात रास लफान में हुई घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई। कतर के अधिकारियों के हवाले से दूतावास ने कहा कि घायलों की हालत स्थिर है।

Ras Lafaan Accident: कतर के सबसे बड़े गैस फील्ड रास लफान विस्फोट में मारे गए 12 भारतीयों की मौत पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है। जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि रास लफान औद्योगिक शहर में हुए विस्फोट में भारतीय नागरिकों के मारे जाने पर उन्हें गहरा दुख हुआ है। विदेश मंत्री ने कहा कि जैसे-जैसे इस घटना की जानकारी सामने आ रही है, कतर के अधिकारियों के साथ हमारा दूतावास लगातार संपर्क में है। दूतावास हादसे के पीड़ित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

S jaishankar

रास लफान की घटना पर विदेश मंत्री ने जताया दुख।

विस्फोट में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई

गौरतलब है कि कतर के गैस फील्ड रास लफान औद्योगिक शहर में रविवार को हुए विस्फोट में 12 भारतीयों सहित 13 लोगों की मौत हुई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि बीती रात रास लफान में हुई घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हुई। कतर के अधिकारियों के हवाले से दूतावास ने कहा कि घायलों की हालत स्थिर है और उनका उचित इलाज किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि दूतावास इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने के लिए कतर के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत भेजे जाएं।

End of Feed