'संघ कार्यकर्ता जीते हैं साधारण जीवन', RSS प्रमुख ने जमकर की प्रशंसा; कही यह बड़ी बात

Sangh Jeevan: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि संघ कार्यकर्ता साधारण जीवन जीते हैं, लेकिन समाज के उत्थान के लिए प्रयास करते हुए अक्सर अपने कार्यों से असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि संघ कार्यकर्ता सभी की मदद करते हैं, साधारण जीवन जीते हैं।

Sangh Jeevan: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने शुक्रवार को कहा कि संघ कार्यकर्ता साधारण जीवन जीते हैं, लेकिन समाज के उत्थान के लिए प्रयास करते हुए अक्सर अपने कार्यों से असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं।

Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

संघ प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

नागपुर में दो पुस्तकों - 'संघ - जीवन भाग 1 और 2' के विमोचन के अवसर पर भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक बिना किसी पहचान या प्रशंसा की इच्छा के अपने कर्तव्यों का निर्वाह सहजता से करते हैं। संघ का मुख्यालय नागपुर में है। इस साल अक्टूबर में संघ की स्थापना 100 साल पूरे हो जाएंगे।

End of Feed