RSS Shastra Pooja: विजयादशमी पर RSS मुख्यालय में भागवत की शस्त्र पूजा, गडकरी-फड़णवीस, महादेवन हुए शामिल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 09:27 AM IST

Mohan Bhagwat Shastra Pooja: विजयादशमी के पर्व पर लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने जी-20 के सफल आयोजन का जिक्र किया। भागवत ने कहा कि दुनिया में आज भारत का विशिष्ट स्थान बना है। आज भारत अग्रणी देशों में शामिल है। यह नेतृत्व की वजह से हुआ। हमारा देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश की आर्थिक स्थिति बेहदर हुई है। हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं।

Mohan Bhagwat Shastra Pooja: हर साल की तरह इस वर्ष भी विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ 'शस्त्र पूजा' की। 'शस्त्र पूजन' कार्यक्रम से पहले भागवत ने आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर उनके साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन भी मौजूद रहे।

RSS shashtra Poojan

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में शस्त्र पूजा करते मोहन भागवत। साथ में संगीतकार शंकर महादेवन।

दुनिया में आज भारत का विशिष्ट स्थान बना-भागवत

विजयादशमी के पर्व पर लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने जी-20 के सफल आयोजन का जिक्र किया। भागवत ने कहा कि दुनिया में आज भारत का विशिष्ट स्थान बना है। आज भारत अग्रणी देशों में शामिल है। यह नेतृत्व की वजह से हुआ। हमारा देश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। देश की आर्थिक स्थिति बेहदर हुई है। हम दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गए हैं। स्टार्ट-अप के क्षेत्र में क्रांति हुई है। रक्षा से लेकर डिजिटल क्षेत्र में क्रांति हुई है। हम केवल भौतिक चीजों में आगे नहीं बढ़ रहे बल्कि हम अपनी विरासत एवं संस्कृति को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

End of Feed