'धर्म के मार्गदर्शन में भारत बनेगा विश्वगुरु', RSS प्रमुख बोले- जाति को मन से मिटाना जरूरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि धर्म के मार्गदर्शन में भारत हमेशा ‘विश्वगुरु’ बना रहेगा। उन्होंने जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए जाति को मन से मिटाने की अपील की।मोहन भागवत ने कहा कि प्राचीन काल में जाति का संबंध कर्म और पेशे से था, लेकिन समय के साथ यह समाज में गहराई से जड़ें जमा बैठी और भेदभाव का कारण बन गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि जब तक भारत धर्म के मार्गदर्शन में आगे बढ़ता रहेगा, तब तक वह ‘विश्वगुरु’ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि धर्म केवल आस्था या पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि वही पूरी सृष्टि को संचालित करने वाली शक्ति है।

Untitled design (46)

आरएसएस सुप्रीमो मोहन भागवत ने जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

छत्रपति संभाजीनगर में RSS के शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित जन संगोष्ठी में लोगों से बातचीत करते हुए भागवत ने जाति व्यवस्था और सामाजिक भेदभाव पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यदि समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त करना है, तो सबसे पहले इसे लोगों के मन से मिटाना होगा।

End of Feed