मुस्लिमों को रिझाने की RSS ने की बड़ी प्लानिंग, लोकसभा चुनाव से पहले शुरू करने जा रहा यह बड़ा अभियान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 17, 2023, 11:49 PM IST

Lok Sabha Election 2024: एमआरएम ने मध्य प्रदेश में मुसलमानों की बड़ी आबादी को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राज्य की राजधानी भोपाल को चुना है। मध्य प्रदेश में मुस्लिम वोट भाजपा से दूर जा रहा है। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचने के लिए एक राष्ट्र, एक झंडा, एक राष्ट्रगान की थीम के साथ राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करेगा। संगठन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अभियान के तहत एमआरएम स्वयंसेवक समुदाय के सदस्यों के बीच 'सच्चा मुसलमान, अच्छा नागरिक' का संदेश फैलाएंगे।

Muslim Voters

मुस्लिम वोटर्स को रिझाने की RSS की बड़ी तैयारी

आरएसएस से जुड़े संगठन ने कहा कि आठ जून से 11 जून तक भोपाल में एमआरएम स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उसने कहा कि आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। वह एमआरएम के मुख्य संरक्षक भी हैं।

End of Feed