FCRA पर तकरार! लोकसभा में संशोधन विधेयक पारित कराने की तैयारी में सरकार, कांग्रेस बोली-हम विरोध करेंगे

इस विधेयक का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने अपने सांसदों को लोकसभा पहुंचने का निर्देश दिया है। कांग्रेस ने इस संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि यह गैर सरकारी संगठनों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा संचालित संगठनों को नष्ट कर देगा।

FCRA Amendment Bill : विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 (एफसीआरए) को लेकर सरकार और विपक्ष में तकरार शुरू हो गई है। सरकार इस संशोधन विधेयक को बुधवार को लोकसभा से पारित कराने की तैयारी में है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बीते बुधवार को इस विधेयक को लोकसभा में पेश किया था। सरकार का उद्देश्य विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 में संशोधन करना है। राय ने कहा था कि यह विधेयक विदेशी अंशदान के उपयोग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा।

loksabha

एफसीआरए संशोधन विधेयक का विरोध कर रही कांग्रेस।

लोकसभा परिसर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

वहीं, इस विधेयक का विरोध करने के लिए कांग्रेस ने अपने सांसदों को लोकसभा पहुंचने का निर्देश दिया है। कांग्रेस ने इस संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि यह गैर सरकारी संगठनों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा संचालित संगठनों को नष्ट कर देगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया कि कांग्रेस सांसदों को दिल्ली पहुंचने और बुधवार को सदन में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। कांग्रेस बुधवार सुबह संसद परिसर में इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

End of Feed