3 मीटर दूर था प्रज्ञान रोवर, तभी सामने आया 4 मीटर चौड़ा क्रेटर, जानिए फिर क्या हुआ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 28, 2023, 05:06 PM IST

चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर नया इतिहास रचा। लैंडिंग के साथ ही विक्रम लैंडर के पेट में मौजूद प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

Pragyan Rover: चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग के दिन से ही प्रज्ञान रोवर का चंद्रमा ताजा-तरीन तस्वीरें भेजने का सिलसिला जारी है। इसरो ने आज रोवर द्वारा खींची गईं कुछ नई तस्वीरें दिखाई हैं। ये तस्वीरें 27 अगस्त को खींची गई थी। अब इसरो ने ट्वीट के जरिए इन्हें लोगों को दिखाया है।

इसमें चंद्रमा की सतह पर बना 4 मीटर चौड़ाई वाला एक क्रेटर साफ नजर आ रहा है। रोवर में महज तीन मीटर की दूरी से ये तस्वीर ली है। 27 अगस्त, 2023 को रोवर को अपनी जगह से 3 मीटर आगे मौजूद 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। इसके बाद रोवर को पथ पर वापस लौटने का कमांड दिया गया। इसके बाद इसने रास्ता बदल लिया और दूसरी दिशा की तरफ मुड़ गया।

End of Feed