Kedarnath: केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ से पत्थरों की बारिश के बाद गिरी चट्टान, एहतियातन रोकी गई यात्रा

Kedarnath: उत्तराखंड में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से लगातार पहाड़ों से पत्थर, चट्टानें इत्यादि भर-भराकर गिर रहे हैं और मिट्टी का कटाव हो रहा है। इस बीच, शनिवार को केदारनाथ धाम से पहले चट्टान गिर गई। हालांकि, इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहाड़ों में जमकर हो रही बारिश।
  • भूस्खलन का बना हुआ खतरा।
  • केदारनाथ मार्ग पर गिरी चट्टान।

Kedarnath: उत्तराखंड के पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों से लगातार पत्थर, चट्टानें और बोल्डर गिरने की भी कई घटनाएं सामने आ रही है।

Landslide

सोनप्रयाग में दरका पहाड़ (फाइल फोटो)

चारधाम यात्रा जारी

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा भी चल रही है। हर दिन हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, शनिवार को एक बार फिर केदारनाथ धाम से पहले कुछ पत्थर नीचे आकर गिरे और फिर देखते ही देखते पहाड़ से चट्टान गिर गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

End of Feed
Latest News

विदेश में पहली सीरीज जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के किस पहलू पर उठाए सवाल?

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच फंसे 6 भारतीय पर्यटक, दो महिलाएं भी शामिल, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर तैनात

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Punjab: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और बठिंडा में सितारों को अर्घ्य देने का समय

'यह भारत आपके अब्बू जान का नहीं', राहुल गांधी पर संबित पात्रा की तीखी टिप्पणी, 10 लाख लोगों के दावे पर भी कसा तंज