देश

Accident Viral Video: एक्सीडेंट का ऐसा वीडियो जिसे देखकर आपके मुंह से निकलेगा-Oh My God

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2023, 05:57 PM IST

road accident viral video: राजस्थान के झूंझनू से रोड एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप ही कहेंगे Oh My God, ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है।

accident viral video: राजस्थान के झुंझुनूं के सुलताना कस्बे एक सड़क हादसे की खबर सामने आई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,यहां एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी इसके बाद पेट्रोल पंप पर खड़ी एक वैन से जा टकराई हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

इस घटना वहां स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग कह रहे हैं-Oh My God

पिकअप गाड़ी स्कूटी को 30 फीट तक घसीटते ले गई

सीसीटीवी में दिख रहा है कि कैसे पिकअप गाड़ी स्कूटी सवारों को करीब 30 फीट तक घसीटते ले गई यहीं बस नहीं हुई बल्कि पिकअप ने एक और वैन को टक्कर मारी, बताते हैं कि तेज स्पीड के कारण ये हादसा सामने आया है।

महिला हवा में उछलकर सड़क पर गिरी

पेट्रोल पंप के सामने पिकअप ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी इससे स्कूटी की पिछली सीट पर बैठी महिला हवा में उछलकर सड़क पर गिरी। वहीं स्कूटी सवार पिकअप के सामने के हिस्से में फंस गया।

इस भीषण एक्सीडेंट में किसी की जान नहीं गई

बेकाबू पिकअप के कारण एक दिल-दहलाने वाला हादसा सामने आया हालांकि, गनीमत रही कि इस भीषण एक्सीडेंट में किसी की जान नहीं गई, केवल तीन लोग घायल हुए और पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article