'ठाकुर का कुआं' विवाद पर RJD MP मनोज झा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले ही कहा कि इसका संबंध किसी जाति विशेष से नहीं है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 30, 2023, 11:48 PM IST

राजद नेता ने कहा कि उसके बाद कुछ प्रतिक्रियाएं हुईं, लेकिन हमने अपनी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, क्योंकि, संसद के पटल पर मेरे द्वारा दिए गए भाषण को जो कोई भी पूरा सुन लेगा, व्हाट्सएप फॉरवर्ड नहीं, तो यह बात मानेगा कि इसका किसी भी जाति विशेष से कोई ताल्लुक नहीं है।

राजद सांसद मनोज झा ने 'ठाकुर का कुआं' कविता विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने तो पहले ही कह दिया था कि ये कविता किसी जाति विशेष से संबंधित नहीं है। मनोज झा ने कहा कि आज धमकी में अपशब्द कहे जा रहे हैं, गला काट लूंगा, ये सब कहा जा रहा है। लेकिन, मैं उन सब में जाना ही नहीं चाहता। मेरा समाज और यह देश बहुत ही विशाल है और इसके बाद भी मैं एक कविता का पाठ नहीं कर सकता।

End of Feed