राहुल को रिजिजू का जवाब-'कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो देश को बेच दे, मोदी अब तक के सबसे मजबूत PM'

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 11, 2026, 02:22 PM IST

लोकसभा में अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि 'हमें किसानों के साथ खड़ा होना है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि हमारे फैसले अमेरिका कैसे ले रहा है? पीएम की आंखों में डर दिख रहा है। इनकी गर्दन फंसी है, इसलिए देश बेच रहे है। अमेरिका में आयात बढ़ा, हमें क्या मिला?

Kiren Rijiju reply to Rahul Gandhi: लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूएस-भारत ट्रेड डील पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी पर देश को अमेरिका के हाथों बेचने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि यह डील अमेरिका के आगे भारत का सरेंडर है। कोई भी प्रधानमंत्री इस तरह की डील नहीं कर सकता। राहुल ने कहा कि पीएम ने किसानों की बर्बादी के रास्ते खोल दिए हैं।

Rahul  Gandhi

लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा में शामिल हुए राहुल गांधी।

कोई पैदा नहीं हुआ जो देश बेच दे-रिजिजू

राहुल के इन गंभीर आरोपों पर एनडीए सदस्यों ने भारी विरोध जताया। हंगामा इतना बढ़ गया कि लोकसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे स्पीकर जगदंबिका पाल को राहुल गांधी को टोकना पड़ा। तो वहीं, सरकार की तरफ से राहुल के आरोपों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि 'आज तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है जो देश को बेच दे। मोदी अब तक देश के सबसे मजबूत प्रधानमंत्री हैं।' रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के बोल रहे हैं और उन्हें अपनी बात साबित करनी होगी।

End of Feed