वायु प्रदूषण पर संसद में नहीं हुई चर्चा; किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- हम बहस के लिए तैयार थे

Winter Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि हम वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस ने हंगामा किया। रिजिजू ने ग्रैंड ओल्ट पार्टी पर व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया। सूत्रों ने पहले बताया था कि शीतकालीन सत्र के दौरान प्रदूषण पर चर्चा नहीं हो सकी।

Winter Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि हम वायु प्रदूषण पर चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस ने हंगामा किया। रिजिजू ने ग्रैंड ओल्ट पार्टी पर व्यवधान पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अन्य दलों को उकसाकर और भड़काकर, सदन के वेल में घुसकर अराजकता और व्यवधान पैदा किया।

Kiren Rijiju

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फोटो साभार: PTI)

किरेन रिजिजू ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, किरेन रिजिजू ने कहा, "हम प्रदूषण पर चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष ने अनुरोध किया था, लेकिन कांग्रेस ने हंगामा किया... हम प्रदूषण पर पूरे दिन की चर्चा के लिए तैयार थे... कांग्रेस ने अन्य दलों को उकसाकर और भड़काकर, सदन के वेल में घुसकर अराजकता और व्यवधान पैदा किया।"

End of Feed