UP चुनाव 2027 से पहले 'INDIA' गठबंधन में महा-घमासान! सीट शेयरिंग पर सपा-कांग्रेस में फंसा पेच

यूपी विधान सभा चुनाव 2027: सूत्रों का कहना है कि गतिरोध केवल सीटों की संख्या को लेकर नहीं है बल्कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर भी तकरार है। जिन सीटों पर रस्साकशी चल रही है उनमें अमेठी, रायबरेली और सहारनपुर शामिल हैं। इनके अलावा जो बड़ी सीटें हैं उन पर भी खींचतान चल रही है।

UP Assembly Election 2027 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 साथ मिलकर लड़ने की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर तकरार सामने आई है। दोनों पार्टियों में सीटों को लेकर फिलहाल पेच फंस गया है। सूत्रों का कहना है कि सपा इस बार कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के पक्ष में नहीं है। वह चाहती है कि कांग्रेस 60 से 70 सीटों पर चुनाव लड़े। सपा अपने इसी फॉर्मूले पर आगे बढ़ रही है। वहीं, कांग्रेस 2017 की तर्ज पर चुनाव लड़ना चाहती है। उसका इरादा 105 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने की है।

Congress sp flag

यूपी में सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर फंसा पेच।

कौन सी सीट किसके खाते में जाएगी, इस पर भी पेच

सूत्रों का कहना है कि गतिरोध केवल सीटों की संख्या को लेकर नहीं है बल्कि किस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर भी तकरार है। जिन सीटों पर रस्साकशी चल रही है उनमें अमेठी, रायबरेली और सहारनपुर शामिल हैं। इनके अलावा जो बड़ी सीटें हैं उन पर भी खींचतान चल रही है।

End of Feed