असम में वायुसेना का रिटायर जवान गिरफ्तार, PAK जासूस के साथ संवेदनशील दस्तावेज साझा करने के आरोप

Assam News: असम के सोनितपुर जिले में पाकिस्तानी जासूसों से संबंधों के आरोप में भारतीय वायु सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिचरण भूमिज ने बताया कि उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि कुछ डेटा को ‘डिलीट’ किया जा चुका है।

Assam News: असम के सोनितपुर जिले में पाकिस्तानी जासूसों से संबंधों के आरोप में भारतीय वायु सेना के एक सेवानिवृत्त जवान को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिचरण भूमिज ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी जासूस के साथ संवेदनशील दस्तावेज और जानकारी साझा की थी।

Arrest

असम में वायुसेना का रिटायर जवान गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने जब्त किया लैपटॉप

पुलिस ने उसका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। भूमिज ने बताया कि उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, हालांकि कुछ डेटा को ‘डिलीट’ किया जा चुका है। आरोपी भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर था और 2002 में तेजपुर के सलोनीबारी बेस से सेवानिवृत्त हुआ था। बाद में वह तेजपुर विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में शामिल हो गया, लेकिन फिर उसने नौकरी छोड़ दी।

End of Feed