Republic Day 2024: कैसे मिलेगा ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट, कीमत सहित जानें हर डिटेल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 3, 2024, 01:00 PM IST

Republic Day 2024: देश भर से लोग इस परेड को देखने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं। आपको बता रहे हैं कि कैसे इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट मिल सकते हैं।

Republic Day Parade 2024: देश का वार्षिक सैन्य और सांस्कृतिक उत्सव गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को होता है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण होता है नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड है, जो सुबह 9:30 बजे विजय चौक से शुरू होती है और राजपथ के साथ पांच किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए नेशनल स्टेडियम में खत्म होती है। यह दिन विशेष महत्व का है और 1950 में भारत के संविधान को अपनाने का प्रतीक है। परेड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करती है। देश भर से लोग इस परेड को देखने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं, जिसमें सांस्कृतिक प्रदर्शन, सैन्य प्रदर्शन के साथ-साथ देश के गौरव और इतिहास से परिचित होते हैं जिससे गर्व और एकता की भावना बढ़ती है।

Republic day parade

गणतंत्र दिवस 2024

गणतंत्र दिवस 2024: परेड तिथि, स्थान, समय

तारीख: 26 जनवरी

स्थान: राजपथ, दिल्ली

समय: सुबह 10 (शुरू होने का समय सुबह 9:30 बजे)

End of Feed