लाल किला विस्फोट मामले में आया NIA का बयान- जांच हुई लगभग पूरी, सिर्फ एक भगोड़ा पाकिस्तान में छिपा

Red Fort Car Blast: लाल किला के पास हुए विस्फोट वाले मामले में जांच लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें शायद एक व्यक्ति को छोड़कर जो संभवतः पाकिस्तान में छिपा हुआ है, कोई अन्य भगोड़ा या कोई और व्यक्ति इस मामले में शामिल नहीं है।

Red Fort Car Blast: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के महानिदेशक राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को लाल किला के पास हुए कार विस्फोट मामले में बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस मामले में अब केवल एक भगोड़ा ही फरार है, जिसके पाकिस्तान में छिपे होने का संदेह है।

NIA PTI

एनआईए (फोटो साभार- PTI)

लाल किला के पास कार विस्फोट मामला

NIA महानिदेशक ने संवाददाताओं से कहा, “जहां तक लाल किला के पास हुए विस्फोट मामले की बात है, तो जांच लगभग पूरी हो चुकी है और इसमें आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसमें, शायद एक व्यक्ति को छोड़कर जो संभवतः पाकिस्तान में है, कोई अन्य भगोड़ा या कोई और व्यक्ति शामिल नहीं है।” हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया जिसके पाकिस्तान में छिपे होने की आशंका है। लेकिन डॉ. मुजफ्फर राथर, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पहले अफगानिस्तान भागा और बाद में पाकिस्तान चला गया, उन लोगों में शामिल है जिनकी तलाश जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ही इस पूरे मामले का खुलासा किया था।

End of Feed