वेनेजुएला के मौजूदा हालात पर भारत ने दिया पहला बयान, जानिए MEA ने क्या-क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने कहा, वेनेजुएला के हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन दोहराता है।

MEA Statement on Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद भारत ने यहां के हालात पर पहला बयान दिया है। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला के हालात पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, वेनेजुएला के हाल के घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। भारत वेनेजुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के प्रति अपना समर्थन दोहराता है। हम सभी संबंधित पक्षों से मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का आह्वान करते हैं। काराकास स्थित भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है।

venezuela update

वेनेजुएला के हालात पर MEA का बयान

अमेरिका ने मादुरो को किया गिरफ्तार

अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के पकड़े जाने के संबंध में शनिवार को वैश्विक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ देशों ने इस घटनाक्रम को लेकर जहां चिंता जताते हुए संयम बरतने की अपील की, वहीं कुछ नेताओं ने वाशिंगटन के इस कदम का समर्थन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, राजधानी काराकस पर बड़े पैमाने पर किए गए अमेरिकी हमले के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ा गया और उन्हें न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें मुकादमों का सामना करना होगा।

End of Feed