'ममता बनर्जी को लौटाएंगे सोने का हार और कपड़े', काकोली घोष के बेटे का बड़ा कदम, बोले-कानूनी नोटिस भी भेजेंगे

काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने पिछले कुछ सालों में ममता बनर्जी से मिले उपहारों को लौटाने का एलान किया है। उन्हहोंने कहा है कि वे सभी उपहार कोलकाता स्थित उनके कालीघाट आवास पर लौटाए जाएंगे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में जारी बगावत के बीच पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. बैद्यनाथ घोष ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उन्हें और उनकी पत्नी को दिए गए उपहार वापस कर देंगे। साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और टीएमसी के कुछ नेताओं को कानूनी नोटिस भेजने की भी घोषणा की है।

TMC

काकोली घोष के बेटे का एलान- ममता बनर्जी को लौटाएंगे उपहार।

बैद्यनाथ घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह अपनी शादी में उनकी पत्नी को उपहार में मिला सोने का हार और दुर्गा पूजा के दौरान उन्हें दिए गए कुर्ता-पायजामे वापस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन उपहारों के लिए आभारी हैं, लेकिन हालिया घटनाक्रम और अपनी अंतरात्मा की आवाज को देखते हुए इन्हें लौटाना उचित समझते हैं।

End of Feed