सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती... 'लौह पुरुष' को PM मोदी का नमन, राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में हुए शामिल

National Unity Day 2025: देश आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहा है। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। समारोह में सांस्कृतिक परेड, राज्यों की झांकियां और 900 से अधिक कलाकारों के प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

National Unity Day 2025: हर साल 31 अक्टूबर को स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस बेहद खास है क्योंकि यह सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। इस मौके पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल हुए।

pm modi  news

राष्ट्रपति एकता दिवस के मौके पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि।(फोटो सोर्स: ANI)

एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती का दिन स्वाभाविक रूप से राष्ट्रीय एकता का महापर्व बन गया है। जिस तरह हम 140 करोड़ देशवासी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, उसी तरह एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा और गौरव का हिस्सा है।

End of Feed