'राहुल के US कार्यक्रम में मौजूद था जमात-ए-इस्लामी से जुड़ा रशीद अहमद', प्रदीप भंडारी का आरोप, पोस्ट की तस्वीर

X पर अपने ट्वीट में भंडारी ने कहा कि 'जब भारत के खिलाफ विदेशी धरती पर अभियान चलाने वाले लोग राहुल गांधी की राजनीतिक मंडली का हिस्सा बन जाते हैं, तो क्या यह साफ नहीं हो जाता कि राहुल गांधी भारत के दुश्मनों के साथ खड़े हैं! अपने पिछले दौरे के दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान समर्थक प्रचारक इल्हान उमर से मुलाकात की थी।

Pradip Bhandari : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिकी कार्यक्रम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भंडारी का दावा है कि राहुल के एक कार्यक्रम में इंडियन अमेरिकन काउंसिल (IAMC) का रशीद अहमद मौजूद था। भाजपा प्रवक्ता का दावा है कि IAMC के संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम ब्रदरहुड से है।

Pradip Bhandari

अमेरिका के दौरे पर हैं राहुल गांधी। तस्वीर-AI

भंडारी ने पूछा-राहुल को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों ?

X पर अपने ट्वीट में भंडारी ने कहा कि 'जब भारत के खिलाफ विदेशी धरती पर अभियान चलाने वाले लोग राहुल गांधी की राजनीतिक मंडली का हिस्सा बन जाते हैं, तो क्या यह साफ नहीं हो जाता कि राहुल गांधी भारत के दुश्मनों के साथ खड़े हैं! अपने पिछले दौरे के दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान समर्थक प्रचारक इल्हान उमर से मुलाकात की थी। आखिर राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों है? हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रशंसक की तरह व्यवहार करते हैं। एक बार फिर उन्होंने विदेश नीति के मामले में पाकिस्तान को ही अपना आदर्श बना लिया है।

End of Feed