Jharkhand : बड़ी खबर! रांची में 2 महीने तक प्रदर्शन नहीं करेंगे छात्र, मांगें पूरी होने के बाद लिया फैसला

सरकार द्वारा अपनी मांगें मान लिए जाने के बाद छात्रों ने यह फैसला किया। आज शाम तीन से चार बजे के बीच वे इस बारे में आधिकारिक बयान जारी करेंगे। छात्रों का कहना है कि वे शाम तक प्रदर्शन स्थल से चले जाएंगे।

Ranchi student protest news: रांची के आंदोलनकारी छात्रों ने अगले 2 महीने तक के लिए अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। वे अगले दो महीने तक कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं करेंगे। सरकार द्वारा अपनी मांगें मान लिए जाने के बाद छात्रों ने यह फैसला किया। आज शाम तीन से चार बजे के बीच वे इस बारे में आधिकारिक बयान जारी करेंगे। छात्रों का कहना है कि वे शाम तक प्रदर्शन स्थल से चले जाएंगे।

Ranchi Student

रांची में दो महीने तक प्रदर्शन नहीं करेंगे छात्र।

इससे पहले झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के 25 दिनों से जारी आंदोलन के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार ने मंगलवार रात 2014 से राज्य लोक सेवा आयोग (पीसीएस) और एक आउटसोर्स एजेंसी द्वारा आयोजित 44 परीक्षाओं को रद्द कर दिया। सरकार के इस एलान के बाद भी छात्रों ने अपना विरोध-प्रदर्शन जारी रखा था। सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा भी रद्द कर दी है, जिसके बाद परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

End of Feed