सीएम सोरेन-राहुल गांधी का पुतला फूंकते ही रांची की सड़क पर छिड़ा संग्राम, छात्रों और JMM कार्यकर्ताओं में झड़प, देखें VIDEO

Hemant Soren and Rahul Gandhi Effigy Burning: झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एका चौक पर जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश की। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ छात्रों की तीखी झड़प हो गई।

Hemant Soren and Rahul Gandhi Effigy Burning: झारखंड में सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं को लेकर चल रहा छात्रों का असंतोष अब हिंसक झड़पों में बदलने लगा है। राजधानी रांची के प्रसिद्ध अल्बर्ट एका चौक पर शुक्रवार को उस समय भारी तनाव पैदा हो गया, जब 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' के बैनर तले सैकड़ों छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे। आंदोलित छात्र राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान मौके पर मौजूद सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता और पुलिस बल छात्रों से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और झड़प शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छात्र आंदोलन की अगुवाई कर रहे प्रमुख नेता कुणाल सिंह को मौके से हिरासत में ले लिया।

End of Feed