Pak के लिए जासूसी करने के आरोप में यूपी का एक शख्स गिरफ्तार, लगातार ISI के संपर्क में था

शहजाद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए कथित तौर पर जासूसी करने वाले व्यक्तियों पर देशव्यापी कार्रवाई के बीच पकड़ा गया। इस अभियान में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Spying for Pakistan: उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) ने रामपुर जिले के टांडा कस्बे से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक कथित एजेंट को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक एसटीएफ की मुरादाबाद इकाई को सूचना मिली थी कि टांडा के आजाद नगर मोहल्ले का निवासी शहजाद आईएसआई के लिए सीमा पार से तस्करी और जासूसी गतिविधियों में संलिप्त है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध व्यापार में लिप्त

एसटीएफ ने कहा कि उसे पक्की जानकारी मिली थी कि शहजाद पाकिस्तानी एजेंसियों के संरक्षण में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अवैध व्यापार में लिप्त है और वह आईएसआई के आकाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील सूचनाएं भी देता पाया गया।

End of Feed