रामपुर आतंकी हमले के मामले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम

मोहम्मद शरीफ पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में उसकी मौत हो गई है। उसका नाम 31 दिसंबर 2007- 1 जनवरी 2008 की रात रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था। हमले में वह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने उसे करीब 16 गोलियां मारीं।

रामपुर आतंकी हमले के मामले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उसका नाम 31 दिसंबर 2007- 1 जनवरी 2008 की रात उत्तर प्रदेश के रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था। मंगलवार (10 नवंबर) को हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, गोली लगने से घायल शरीफ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

encounter gun firing

2008 CRPF आतंकी हमले के दोषी पर जानलेवा हमला, रामपुर में अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां।

मोहम्मद शरीफ उर्फ सुहैल उर्फ साजिद उर्फ अनवर उर्फ अली रामपुर का रहने वाला है। उसका नाम 31 दिसंबर 2007- 1 जनवरी 2008 की रात रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था। हालांकि, अक्टूबर 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस जांच और सबूतों से जुड़ी खामियों का हवाला देते हुए उसे बरी कर दिया था। गौरतलब है कि उस हमले में 7 सीआरपीएफ जवान और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी, जबकि 5 लोग घायल हुए थे। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी।

End of Feed