राम मंदिर चंदा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की क्या थी भूमिका; कौन हैं गिरफ्त में आए 8 आरोपी

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर के चढ़ावे एवं दान के कथित हेरफेर एवं गबन मामले में सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, आरोपों से घिरे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया।

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर के चढ़ावे एवं दान के कथित हेरफेर एवं गबन मामले में सभी आठ आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई एक दिन पहले गुरुवार को इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हुई। आरोपों से घिरे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया। आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है और उनकी सरकार कथित दान घोटाला मामले का दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। एफआईआर में चंपत राय का करीबी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू और अन्य सात लोग नामजद हैं।

Ram Mandir

अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर (फाइल फोटो)

एसआईटी (SIT) ने 23 जून को सरकार को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। एसआईटी सदस्य विजय विश्वास पंत ने कहा, ''हमने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को रिपोर्ट सौंप दी है। यह एक शुरुआती रिपोर्ट है और हमने इसे उन्हें सौंप दिया है। विवरण गोपनीय हैं, इसलिए हम इस समय कुछ भी उजागर नहीं कर सकते। हमने अपने निष्कर्ष उन्हें उपलब्ध करा दिए हैं।'' अधिकारियों ने आगे का विवरण साझा नहीं किया है और कहा है कि रिपोर्ट की सामग्री की समीक्षा की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दो दिन बाद, राम मंदिर में प्राप्त दान के कथित गबन के मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed