चंदा चोरी मामला: 'भाई की शादी पर 6 लाख,दोस्तों पर 2.5 लाख और मोबाइल-कार पर...'; अविनाश ने कहां उड़ाए राम मंदिर के 19 लाख?

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चल रही जांच में कुछ ऐसे खुलासे हुए हैं जो हैरान करने वाले हैं। मंदिर के चंदे की चोरी के एक आरोपी ने बताया है कि उसने चोरी की हुई राशि को कैसे खपाया।

राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में एसआईटी की जांच में नित नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच, मामले के आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान कुछ ऐसा स्वीकार किया है जो चौंकाने वाला है। उसने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि दान की गबन की रकम में से लगभग 19 लाख रुपये अपने मित्रों और परिजनों पर खर्च किए।

ram mandir chanda chori

राम मंदिर चंदा चोरी मामला।

भाई की शादी पर खर्चे छह लाख और....

सूत्रों ने बताया कि आरोपी अविनाश शुक्ला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने अपने एक भाई के विवाह समारोह पर लगभग छह लाख रुपये खर्च किए,जबकि दूसरे भाई को पांच लाख रुपये दिए।

End of Feed