Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प, छतों से फेंके गए पत्थर; कई लोग घायल

Ram Navami Violence: रामनवमी पर एक बार फिर बंगाल में हिंसक झड़पें देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार, बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी जुलुस के दौरान झड़पें हुई। इस घटना में 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

Ram Navami Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में रामनवमी जुलुस के दौरान झड़पें हुई। इस घटना में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना शक्तिपुर इलाके में उस समय हुई जब रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इलाके के वीडियो में लोग अपनी छतों से जुलूस पर पथराव करते दिख रहे हैं। पुलिस ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजा गया है। घायल लोगों को बहरामपुर के मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। बीजेपी की बंगाल इकाई ने आरोप लगाया है कि रैली पर पथराव किया गया और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

Ram Navami Violence

रामनवमी के अवसर पर एक बार फिर बंगाल में भड़की हिंसा

वहीं घटना के बाद भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ममता बनर्जी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह जब ममता पुलिस की मंशा में कमी के कारण दलखोला, रिशरा और सेरामपुर में रामनवमी जुलूस पर हमला हुआ। इस साल भी ममता पुलिस राम भक्तों की रक्षा करने में विफल रही। रामनवमी जुलुस जिसकी प्रशासन के द्वारा इजाजत ले ली गई थी उस पर उपद्रवियों ने हमला किया है।

End of Feed