'भाजपा का ऑपरेशन लोटस हो गया शुरू', संजय सिंह बोले- बागी सांसदों ने पंजाब के लोगों के साथ किया विश्वासघात

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने राघव चड्ढा सहित बागी सांसदों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में AAP के अच्छे काम को रोकने के लिए भाजपा का ’ऑपरेशन लोटस’ शुरू हो गया है।

Political Clash in AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) में शुक्रवार को उस वक्त बड़ी फूट की सूचना जनता के सामने आई जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी को अलविदा कहा। इस दौरान, उन्होंने दावा किया कि AAP के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। इस पर, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा सहित बागी सांसदों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के अच्छे काम को रोकने के लिए भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' शुरू हो गया है।

aap pc

राघव चड्ढा सहित तीन सांसदों ने छोड़ी पार्टी; AAP की प्रतिक्रिया आई सामने

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इन लोगों ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी की है। उन्होंने कहा, 'आज मन बहुत व्यथित है, एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है और भगवंत मान वहां के लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ ईडी-सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है।

End of Feed