'वीरता और शौर्य की राजधानी है सियाचिन', दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में राजनाथ सिंह ने बढ़ाया जवानों का हौसला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 03:09 PM IST

Rajnath Singh Siachen Glacier Visit: इससे पहले राजनाथ सिंह सियाचिन बेस कैंप गए और वहां युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री जवानों के साथ होली खेलने के लिए 24 मार्च को यहां आने वाले थे।

Rajnath Singh Siachen Glacier Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर का दौरा कर वहां सैन्य तैयारियों को जायजा लया। इस मौके पर रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद थे। सियाचीन ग्लेशियर में राजनाथ सिंह ने जवानों से बातचीत की और उनके साथ मिठाई का आनंद उठाया। जवानों के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली राजनीतिक, मुंबई आर्थिक और प्रौद्योगिकी राजधानी बेंगलुरू है। उसी तरह से देश की वीरता और शौर्य की राजधानी सियाचीन है। उन्होंने आगे कहा कि यह सामान्य धरती नहीं बल्कि देश की राष्ट्रीयता एवं संप्रभुता की प्रतीक है।

Rajnath singh

सियाचीन ग्लेशियर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं सेना प्रमुख मनोज पांडे।

होली पर लेह में राजनाथ सिंह ने होली मनाई

इससे पहले राजनाथ सिंह सियाचिन बेस कैंप गए और वहां युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री जवानों के साथ होली खेलने के लिए 24 मार्च को यहां आने वाले थे लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका यह कार्यक्रम लेह में संपन्न हुआ। उन्होंने लेह सैन्य स्टेशन पर जवानों के साथ होली मनाई।

End of Feed