सैनिकों की बहादुरी की रक्षा मंत्री ने की तारीफ, बोले -सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान है 'ऑपरेशन सिंदूर'

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की हालिया सफलता पर प्रकाश डालते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘पहलगाम हमले का बदला लेने में हमारे सैनिकों ने असाधारण साहस और रणनीति का प्रदर्शन किया। मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने सैनिकों को उनकी वीरता के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया।’

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और इसे ‘‘भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान’’ और आतंकवाद के खिलाफ देश के अटूट संकल्प का प्रमाण बताया। अपने संसदीय क्षेत्र के त्रिवेणी नगर में आयोजित ‘वरिष्ठ नागरिक संवाद’ में सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 70 से 85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नेताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

rajnath singh

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायक नीरज बोरा भी शामिल हुए।

End of Feed