'पाकिस्तान से सिर्फ PoJK पर होगी चर्चा, पड़ोसी मुल्क ने फिर किया दुस्साहस तो...', कारगिल विजय दिवस पर गरजे राजनाथ सिंह

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने दुनिया को दिखा दिया है कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने वालों का क्या अंजाम होता है। उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद को सरकारी नीति बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत उसकी हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का जवाब उसकी कल्पना से भी परे तरीके से देने में सक्षम है।

Kargil Diwas: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने यह दिखाया है कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होगा। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान की हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का ऐसे तरीके से जवाब देने में सक्षम है जो उसकी "कल्पना से भी परे" है। रक्षा मंत्री ने यहां कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि उसने आतंकवाद को "अपनी सरकारी नीति का हिस्सा" बना लिया है।

rajnath singh

आतंकवाद के दम पर भारत को नहीं डरा सकता पाकिस्तान: राजनाथ सिंह

'पीओजेके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बातचीत'

End of Feed