Karanpur By-Election Results: राजस्थान की करणपुर सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत, जयराम बोले-जनता ने BJP का घमंड तोड़ा
Karanpur By-Election Results: राजस्थान की करणपुर सीट पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत, जयराम बोले-जनता ने BJP का घमंड तोड़ा
इस सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस उम्मीदवार एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन की वजह से 25 नवंबर को इस सीट पर मतदान नहीं हो पाया। कांग्रेस ने इस सीट पर कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। कड़े सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतगणना के लिये ईवीएम स्ट्रांग रूम व निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना हुई।
Check Karanpur Constituency Result 2024 Here
