राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, 900 करोड़ के JJM घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई

Mahesh Joshi Arrested: राजस्थान में जल जीवन मिशन (JJM) से जुड़े कथित 900 करोड़ रुपये के घोटाले में एसीबी ने पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर स्थित उनके घर पर कार्रवाई के बाद उन्हें एसीबी मुख्यालय ले जाया गया।

Mahesh Joshi Arrested: राजस्थान में कथित 900 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले (Rajasthan JJM Scam) को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को पूर्व मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) को जयपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी की विशेष जांच टीम (SIT) ने सुबह के समय की। जानकारी के मुताबिक, महेश जोशी के घर पर सैन कॉलोनी इलाके में टीम पहुंची और पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लेकर एसीबी मुख्यालय ले जाया गया।

Mahesh Joshi arrested

पहले ED भी कर चुकी है मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी

इस मामले में एसीबी लंबे समय से जांच कर रही थी। अधिकारियों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत ठेके देने और टेंडर प्रक्रिया में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई हैं। महेश जोशी पहले भी इस मामले में जांच एजेंसियों के निशाने पर रह चुके हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रैल 2025 में गिरफ्तार किया था। करीब सात महीने जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।

End of Feed