सेना के जवानों को फंसाना, भारत में भारतीयों से धमाका कराना...जैश के चंगुल में कैसी फंसी बबीता? तबाही मचाने के करीब थी

Jaish e Mohammed Sleeper Cell Jaipur: जयपुर से गिरफ्तार जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल बबीता धाकड़ से पूछताछ में खौफनाक खुलासे हुए हैं। पाकिस्तानी हैंडलर्स उसे फिदायीन हमले, हनीट्रैप और भारतीय सेना को निशाना बनाने की ट्रेनिंग दे रहे थे।

Babita Dhakad Interrogation Updates: राजस्थान एटीएस (ATS) की गिरफ्त में आई जैश-ए-मोहम्मद की संदिग्ध महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ उर्फ 'खदीजा' से पूछताछ में हर दिन बेहद चौंकाने वाले और देश की सुरक्षा को दहलाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एटीएस सूत्रों के हवाले से आई ताजा खबर के मुताबिक, बबीता केवल सूचनाएं लीक करने तक सीमित नहीं थी, बल्कि पाकिस्तानी हैंडलर्स उसे एक बेहद खौफनाक और बड़े आत्मघाती मिशन के लिए तैयार कर रहे थे।

मसूद अजहर बखूबी उठा रहा था जयपुर की 'बबीता' का फायदा, सेना के जवानों को फंसाने के साथ भारत में भारतीयों से कराना था धमाका

मसूद अजहर बखूबी उठा रहा था जयपुर की 'बबीता' का फायदा, सेना के जवानों को फंसाने के साथ भारत में भारतीयों से कराना था धमाका

इंटरनेट पर खोज रही थी 'फिदायीन हमला'

एटीएस की कस्टडी में बबीता के डिजिटल फुटप्रिंट्स खंगालने पर सामने आया है कि वह इंटरनेट पर लगातार 'फिदायीन (आत्मघाती) हमले' को लेकर सर्च कर रही थी। पाकिस्तानी आकाओं द्वारा उसका इस कदर ब्रेनवाश किया जा चुका था कि वह खुद आत्मघाती हमले (Suicide Attack) की ट्रेनिंग ले रही थी।

End of Feed